कोयला खदानों में मजदूरों के लिए कल्याण योजनाओं का चेहरा बेनकाब
Loading...
Date
Authors
Journal Title
Journal ISSN
Volume Title
Publisher
CITU
Abstract
कोयला जिसे 'काला हीरा' कहा जाता है आज भी देश की जनता को प्राप्त ऊर्जा का एक बुनियादी साधन है। किन्तु उन लोगों का जीवन दयनीय है जो लोगों को गर्मी और ऊर्जा देने के लिए जमीन की तह में जाकर इस अमूल्य पदार्थ को खोज लाते हैं। शहरों से मीलों दूर अधिकतर जंगलों या पहाड़ी इलाकों में रहने के कारण इन मजदूरों की जीवन की आम आवश्यक-ताएं भी पूरी नहीं हो पाती। यहां तक कि अधिकतर मजदूरों के पास *सर छिपाने लायक छप्पर भी नहीं होता। ये नीचे दर्जे के मकानों में रहते हैं जो “घवरों" के नाम से जाने जाते हैं। ये मजदूर अक्सर तपेदिक, कैंसर, निमोनिया, कोढ़ तथा मानसिक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अपने जीवन के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं रहता। यहां तक कि खान में जाते समय उन्हें इतनी भी आशा नहीं होती कि वे दोबारा वापस आ भी पाएंगे या नहीं, क्योंकि खानों में अधिकतर, उन्हें तरह-तरह की गैसों और आग से जूझना पड़ता है-कभी-कभी खानों में बाढ़ आ जाने और कभी खानों की छत टूट पड़ने के कारण भी खान-मजदूर कभी लौट नहीं पाते हैं।
फरवरी 1978 में पहली बार श्रम मंत्रालय के श्रम और रोजगार सलाहकार श्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पांच सरकारी अफसरों की एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट 31 जनवरी 1979 को पेश की जिसे ताक पर रख दिया गया। इस कमेटी में बतौर सदस्य मजदूर वर्ग का कोई प्रतिनिधि न हो पाने के कारण इस रिपोर्ट के सभी तथ्य सामने नहीं आ पाए हैं किन्तु जितने थोड़े बहुत जाने भी गए हैं उनसे कमेटी की मजदूरों के प्रति वेरुखी, सही योजना की कमी, अकुशलता और बेतरतीब खर्च ही जाहिर होता है। इस रिपोर्ट में दिए गए कुछ तथ्य नीचे प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
Description
The Reality of Welfare Schemes for Coal Mine Workers Exposed
Coal, often referred to as 'black gold,' remains a fundamental source of energy for the nation's people. Yet, the lives of those who venture deep underground to extract this invaluable resource—thereby providing warmth and energy to others—are truly wretched. Living in remote forest or hilly regions, miles away from urban centers, these workers often struggle to meet even the most basic necessities of life. Many do not even possess a roof over their heads; instead, they reside in substandard dwellings known as *ghavars*. These workers frequently fall victim to ailments such as tuberculosis, cancer, pneumonia, leprosy, and mental illnesses. They live with profound uncertainty regarding their own lives; as they descend into the mines, they cannot even be sure if they will return, for they must constantly contend with hazardous gases and the threat of fire. Furthermore, mine workers sometimes never make it back due to flooding or roof collapses within the mines.
In February 1978, a committee comprising five government officials was constituted under the leadership of Mr. Manmohan Singh, an advisor on labour and employment to the Ministry of Labour. The committee submitted its report on January 31, 1979, only for it to be shelved and ignored. As the committee lacked any representation from the working class, the full extent of the report's findings never came to light; however, the details that did emerge reveal the committee's apathy towards the workers, a lack of coherent planning, inefficiency, and haphazard expenditure. Some of the facts presented in the report are outlined below.
